अगर आपके मुंह से भी आती है बदबू तो अपनाए ये उपाय

0

सुबह उठते ही हर कोई ब्रश या फिर कुल्ला तो करता ही है, इससे सांसे फ्रैश होने के साथ मुंह की दुर्गंध भी गायब हो जाती है। जब रात को हम सोते हैं तो सांसों से किसी भी तरह की कोई बदबू नहीं आती लेकिन सुबह सांसों की दुर्गंध पैदा हो जाती है। कुछ लोगों के मुंह से तो सारा दिन बदबू आती है, जिससे दूसरों को बात करते समय परेशानी भी होती है। ऑफिस मीटिंग में आपको इस वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इससे कारण दांतों के पीछे और जीभ के आसपास बदबू पैदा करने वाले बैक्टिरिया का पैदा होना है। वैसे तो ब्रश के साथ दांत साफ करके कुछ राहत तो मिल जाती है लेकिन इसके लिए आप रोजाना छोटे-छोटे घरेलू उपाय अपना कर हमेशा के लिए इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

1. सौंफ
सौंफ पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने के साथ-साथ मुंह को फ्रैश भी रखती है। इसके एंटी माइक्रोबियल तत्व बैक्टिरिया से लड़ने का भी काम करते हैं। खाना खाने के बाद मुंह को फ्रैश करने के लिए 1 चम्मच सौंफ चबाकर खाएं। इसके अलावा एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ उबाल कर इसे ठंड़ा करके कुल्ला करें।

2. सेब का सिरका
रात को खाना खाने के आधा घंटा पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका डाल कर पीने से सांसों से दुर्गंध नहीं आती। आप रात को सोने से पहले इस पानी से गरारे भी कर सकते हैं।

3. टी ट्री ऑयल
यह तेल मुंह के बैक्टिरिया से लड़ने में बहुत असरदायक है। पानी में 1 बूंद टी ट्री ऑयल की डाल कर कुल्ला करने से बहुत फायदा मिलता है।

4. नींबू
2 चम्मच नींबू के रस में 1 गिलास पानी मिक्स करने इससे दिन में कम से कम 2 बार कुल्ला करें। इससे मुंह का सूखापन दूर होगा और बैक्टिरिया भी कम होंगे।

5. नमक और सरसों का तेल
चुटकी भर नमक में 1 बूंद सरसों के तेल की डाल लें। इससे दांतों और मसूढ़ों का मालिश करें। इससे दांत दर्द दूर, पीला पन गायब और मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है।

Previous articleजातियों में फूट डालने की राजनीति कर रहे हैं सिद्धारमैया: अनंत कुमार
Next articleडेटा लीक मामले से फेसबुक को लगा तगड़ा झटका, 35 अरब डॉलर का नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here