डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान का पलटवार, कहा- हमने तैयार कर ली थीं सैकड़ों मिसाइलें

0

ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु शक्ति नहीं बनने देने के बयान पर ईरान ने फिर से पलटवार किया है. ईरान के एयरोस्पेस प्रोग्राम का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हजिजादेह ने कहा कि ईरान ने सैकड़ों मिसाइलें तैयार कर ली थी.

उन्होंने कहा कि बुधवार को ईरान की सेना ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 13 मिसाइलें दागी थी. हम सैकड़ों मिसाइलें दागने को तैयार थे. ईरान के मिसाइल हमले में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए थे. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मिसाइल हमले में किसी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने के दावे को खारिज किया था.

ईरानी जनरल आमिर अली हाजिजादेह ने कहा कि ईरानी सेना ने मिसाइल हमला करने के साथ ही अमेरिका सेना की निगरानी सेवा पर भी साइबर हमला किया.

Previous articleमहबूबा मुफ्ती के भड़काऊ बयान की वजह से जम्मू-कश्मीर बना केंद्र शासित प्रदेश-PDP नेता
Next articleराशिफल : 10 जनवरी 2020 जाने क्या कहता है शुक्रवार का दिन