तय हुई दीपिका-रणवीर की शादी, इसी साल लेंगे फेरे

0

बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में शामिल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इंतज़ार हर कोई कर रहा है। फैंस दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दोनों करीब पांच साल से रिलेशनशिप में हैं और इस वर्ष की शुरुआत में लगा ही था कि अब वे सगाई कर लेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं लेकिन दोनों के परिवार भी चाहते हैं कि जल्द ही दोनों शादी कर लें।

खबर के मुताबिक उन्होंने शादी की तारीख तय कर ली है और तैयारी भी शुरू हो गई है। दोनों के परिवार यानी रणवीर और दीपिका के पैरेंट्स ने मिल कर शादी की बात कर ली है। उन्होंने सितंबर से दिसंबर के बीच करीब चार तारीखें निकाली हैं। इसके अलावा कपल को ज्वेलरी और कपड़े भी भेंट किए गए। यह एक छोटी सी सेरेमनी थी। शादी की एक डेट फिक्स होना बाकी है, साथ ही वेन्यू को लेकर भी चर्चा होनी है।

खबरें पहले भी थी कि दीपिका ने शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं। वे अपनी बहन और मां के साथ शॉपिंग के लिए भी जाती रहती हैं। सूत्र के मुताबिक यह एक बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी होगी, शादी पारंपरिक हिंदू रिवाज से होगी जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट बनना शुरू हो गई है। डेस्टिनेशन वेडिंग भी हो सकती है।

यह अच्छा है कि सभी कुछ लोगों के सामने तय हो रहा है। फैंस को लग रहा था कि विरूष्का की तरह ये कपल भी सीक्रेट मैरिज करने का प्लान कर रहा है। हालांकि यह काफी प्राइवेट सेरेमनी होगी, लेकिन यह सीक्रेट नहीं होगी। दीपिका और रणवीर के फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं। बस अब इंतज़ार है तो दोनों की शादी की तारीख का।

दीपिका फिलहाल ब्रेक पर चल रही हैं। वहीं रणवीर ‘गली बॉय’ की शूटिंग में लगे हैं। वे रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ की भी तैयारी कर रहे हैं। अगले प्रोजेक्ट हो सकता है शादी के बाद ही हो अब।

Previous article10वीं पास के लिए भारतीय वायु सेना में निकली है जॉब्स ,जल्द करें आवेदन
Next articleलॉन्च होने के 48 घंटे बाद ही जीसैट-6 में आई खराबी, ISRO ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here