लॉन्च होने के 48 घंटे बाद ही जीसैट-6 में आई खराबी, ISRO ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

0

श्रीहरिकोटा से गुरुवार को भारत के सबसे बड़े कम्युनिकेशन सैटलाइट GSAT-6A की लॉन्चिंग के बाद काफी उत्साह था। लेकिन लॉन्चिंग के 48 घंटे बाद भी भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (ISRO) के रुख की तरफ से GSAT-6A के सफल प्रपेक्षण को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसरो के एक सूत्रों के मुताबिक ऑर्बिट से जुड़ी प्रक्रिया शनिवार सुबह 10 बजे तक सही थी और ल्क्विड एपॉजी मोटर (एलएएम) भी प्लान के मुताबिक काम कर रहा था। लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही सैटलाइट के कम्यूनिकेशन में अवरोध देखा गया। जिसके बाद इसरो के शीर्ष वैज्ञानिकों ने बैठक बुलाई इस पर चर्चा की।

इस उपग्रह को लेकर आखिरी बुलेटिन 30 मार्च की सुबह 9.22 बजे जारी किया गया था। लेकिन उसके बाद इस पर वैज्ञानिकों ने कोई बयान जारी नहीं किया। इसरो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उपग्रह में तकनीकी खराबी आ गई है और वैज्ञानिक-इंजीनियर इसको दूर करने में जुटे हुए हैं। हालांकि इस बात को लेकर इसरो की ओर से कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है और यह भी नहीं बताया जा रहा है कि इसको ठीक किया जा सकता है या नहीं।

Previous articleतय हुई दीपिका-रणवीर की शादी, इसी साल लेंगे फेरे
Next articleकश्मीर में आतंकियों के सफाए से हाफिज सईद बौखलाया, पाक को कहा-युद्ध छेड़ो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here