ताई MP की नहीं बल्कि देश की धरोहर, मेरा रिश्ता उनके साथ परिवार का-सिंधिया

0

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर उन्हें पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई देने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक सिंधिया रविवार रात करीब 10 बजे सुमित्रा महाजन के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री तुलसी सिलावट नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी साथ थे।

ताई के घर पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनका ताई के साथ घर का रिश्ता है। वह मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की धरोहर हैं। मेरे लिए वह ताई हैं और भविष्य में भी मेरा उनके साथ ये रिश्ता रहेगा।

वहीं, सचिन तेंदुलकर द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए ट्वीट को लेकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है, लेकिन सरकार जो कृषि कानून लाई है वो किसानों के विकास के लिए है।

Previous articleमेले में खरीदे गए वाहनों के पंजीयन शुल्क पर मिलेगी छूट : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी बस और दीनदयाल चलित रसोई को दिखाई हरी झण्डी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here