‘दलाली’ टिप्पणी पर अखिलेश ने किया राहुल का बचाव

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘दलाली’ सम्बन्धी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफदारी करते हुए आज कहा कि उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही वह बयान दिया होगा। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम से इतर राहुल के ‘दलाली’ सम्बन्धी बयान को लेकर उठे विवाद के बारे में कहा ‘‘कांग्रेस का सवाल नहीं है, पर राहुल गांधी से हमारे अच्छे सबन्ध हैं। अगर उन्होंने बयान दिया है तो जरूर कुछ सोच-समझकर दिया होगा। उसके पीछे उन्हें कुछ जानकारी होगी।’’

गौरतलब है कि राहुल ने अपनी किसान यात्रा के समापन अवसर पर हाल में आयोजित एक सभा में कहा था कि मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना के लक्षित हमले का राजनीतिकरण फायदा ले रहे हैं। वह जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं। राहुल की इस टिप्पणी को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया था। दशहरे के मौके पर कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अगर बिहार में चुनाव होता, तो वह वहां रावण वध करने जाते।’’ अखिलेश ने कहा ‘‘त्यौहार को राजनीति से नहीं जोडऩा चाहिये। मोदी लखनउ आ रहे हैं, वह हमें कोई बड़ी चीज देंगे। हमें प्रदेश की तरक्की के लिए उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।’’

Previous articleवोट के लिए मोदी भी लेने लगे सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय: कांग्रेस
Next articleबांग्लादेश के कप्तान बोले- कबड्डी का मतलब ही भारत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here