वोट के लिए मोदी भी लेने लगे सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय: कांग्रेस

0

कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तथा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद अब खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश तथा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ‘श्रेय’ लेने लगे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफ्रिंग में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और उसका शीर्ष नेतृत्व का यह कहना कि सेना ने पहली बार अपनी बहादुरी का परिचय दिया है, यह जांबाज जवानों की वीरता, शौर्य और पराक्रम का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले एक अक्टूबर को पर्रिकर कहा कि सेना ने पहली बार अपनी शक्ति का अहसास कराया। उसी दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मोदी का सीना सौ इंच का हो गया है। सात अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि आजादी के बाद सेना ने पहली बार नियंत्रण रेखा पार की और नौ अक्टूबर को खुद मोदी इस मुहिम में परोक्ष रूप से शामिल हो गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व नियंत्रण रेखा के पार जाकर की गयी सैन्य कार्रवाई पर राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुट गया है और वह पंजाब तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए इसका फायदा लेने की फिराक में है।

Previous articleकश्मीरियों के संघर्ष की आतंकवाद से बराबरी नहीं की जा सकती : शरीफ
Next article‘दलाली’ टिप्पणी पर अखिलेश ने किया राहुल का बचाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here