दांपत्य जीवन के लिए भी बेहद कारगर है जायफल

0

जायफल का प्रयोग भोजन के अलावा औषधि बनाने में भी होता है। तेल कॉस्मेटिक, टूथपेस्ट, खांसी की दवा आदि के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल प्रमुख रूप से होता है।

जानें क्या हैं इसके फायदे…

➟ इसे लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। एक चम्मच जायफल का पाउडर पानी या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

➟ जायफल दांपत्य जीवन के लिए भी बेहद कारगर है। जायफ ल के पाउडर को चाय या फिर दूध में मिलाकर पीने से सेक्सुअल लाइफ अच्छी होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं।

➟ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। यह पेट से जुड़े रोगों से दूर रखता है। सब्जी या सूप बनाने के दौरान इसे मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं।

➟ बच्चों में दूध न पचने की समस्या में 100 एमएल दूध में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं और एक जायफल डालकर उबालें। गुनगुना होने पर शिशु को पिलाएं।

➟ जायफल थकान और तनाव भी दूर करता है। ये दिमाग को भी ठीक रखता है। इसके उपयोग से अल्जाइमर रोग होने की संभावना कम होती है।

➟ नींद न आने की प्रॉब्लम है, तो जायफल अपने भोजन में शामिल करें। जायफ ल सेरोटोनिन बढ़ा देता है। नींद के लिए रात में सोने से पहले दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीएं।

Previous articleयोग गुरू रामदेव ने ओलंपियन पहलवान को हराया
Next articleलड़को को पसंद आती हैं कम हाइट की लड़कियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here