दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की अफवाहों पर बोलीं सायरा बानो

0

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार घर पर हैं और स्वस्थ्य हैं। उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने दिलीप के फैन्स को यह जानकारी दी। ऐसी अफवाहें थीं कि 94 साल के अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं है।

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से दिलीप साहब घर पर हैं और ठीक हैं। ईश्वर की कृपा बनी हुई है। साहब का मानना है कि उनके लिए बिना किसी शर्त के प्यार करने वाले परिवार एवं दोस्तों से घिरा होना खुद में एक थेरपी है।’

सायरा ने लिखा, ‘साहब खुशकिस्मत हैं कि उनके साथ उनके लाखों प्रशंसकों, दोस्तों एवं शुभचिंतकों की दुआएं एवं प्यार है।’ उन्होंने लिखा, ‘दिलीप साहब खुद जल्द ट्विटर पर लौटेंगे, इंशाअल्लाह।’

Previous article‘बंद हो जाएंगे देश के सभी ATM,Credit, डेबिट Cards का चलन समाप्त हो जाएगा : अमिताभ
Next articleराफेल नडाल को परास्त कर रोजर फेडरर ने जीता मियामी ओपन खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here