दिल्ली के ट्रैफिक को चकमा देकर मेट्रो से BJP दफ्तर पहुंचे सीएम शिवराज

0

दिल्ली के बेतहाशा ट्रैफिक में यूं तो आम जनता रोजाना ही पिस रही है लेकिन कभी-कभी VIP भी दिल्ली के ट्रैफिक जाम का शिकार बन ही जाते हैं. खुद पीएम मोदी भी कई बार मेट्रो में सफर कर आयोजन स्थल तक जा चुके हैं और अब इस कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी जुड़ गया है.

गुरुवार को सीएम शिवराज दिल्ली आए तो एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक एयरपोर्ट मेट्रो में सफर किया और वहां से बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. दरअसल सीएम शिवराज को गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होना था और इसी के लिए वो विमान से दिल्ली पहुंचे थे. बैठक 6 बजकर 30 मिनट पर शुरु होनी थी और बैठक को गंभीरता से लेने वाले सीएम शिवराज ने तय वक्त पर बैठक में पहुंचने के लिए मेट्रो से सफर करना बेहतर समझा.

इसके बाद सीएम शिवराज ने एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक का टोकन लिया और मेट्रो में सवार हो गए. सीएम शिवराज के सफर में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने उनका साथ दिया. दरअसल सीएम शिवराज जब भी दिल्ली आते हैं तो प्रोटोकॉल के तहत उन्हें लेने के लिए एक सुरक्षा काफिला एयरपोर्ट पर होता है लेकिन दिल्ली की सड़कों पर पिछले अनुभवों को देखते हुए सीएम शिवराज ने मेट्रो के सफर को चुना और महज़ 19 मिनट में एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पहुंच गए.

सीएम शिवराज और केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार शिवाजी स्टेडियम से बीजेपी मुख्यालय 10 मिनट में पहुंचे और केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया. शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद मेट्रो में अपने सफर की तस्वीर को ट्वीट भी किया.

Previous articleविन्ध्या रिट्रीट एवं फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण
Next articleतमिलनाडु की संस्कृति पर गर्व -पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here