दिल्ली में हुई हिंसा की राहुल गांधी ने की निंदा, बोले- शांति और संयम रखे

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने लोगों से उत्तेजना के बजाय संयम, करुणा और समझदारी दिखाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है लेकिन हिंसा को कभी भी न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में आज हुई हिंसा परेशान करने वाली है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। मैं दिल्ली के नागरिकों से उत्तेजना के बजाय संयम, करुणा और समझदारी दिखाने का अनुरोध करता हूं।”

दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष हो गया और प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। हिंसा में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मारा गया और एक पुलिस उपायुक्त घायल हो गया। राजधानी के चांदबाग और भजनपुरा में भी संघर्ष होने की खबरें है।

Previous articleRealme X50 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च
Next articleगोवा करेगा इंडियन सुपर लीग फाइनल की मेजबानी : नीता अंबानी