दिवाली के दिन इस जगह रख दें कछुआ, चमक जाएगी किस्मत

0

कछुआ एक ऐसा जीव है जिस बड़े ही शांत स्वाभाव का माना जाता है इसी के साथ यह कहा जाता है कि यह जीव दीर्घ आयु वाला भी होता है। वहीं सनातन धर्म में तो कछुए का ख़ास स्थान है और साथ ही वास्तु शास्त्र में भी कछुए को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। चाइनीस लोग तो कछुए को बहुत ही भाग्यशाली मानते हैं और फेंगशुई में इस का खास विवरण भी देखने को मिलता है।

कछुआ रखने के फायदे:

  • दिवाली के दिन घर में उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन दौलत के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त होती है वहीं आप कछुए को अपने ड्राइंग रूम में रखें तो ज्यादा सफलता मिलेगी।
  • दो कछुए एक साथ कभी नहीं रखने चाहिए क्योंकि एक साथ दो कछुओं को रखने से घर में स्थित लाभ क्षेत्र बाधित हो जाता है।
  • कछुए को पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे की उसका मुँह घर के अंदर की ओर होन चाहिए बाहर की ओर नहीं। वहीं आप कछुए को किसी पानी वाले बर्तन में भी रख सकते हैं क्योंकि यह शुभ फलदायक होगा।
  • धातु से बना कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है और अगर कछुए की पीठ पर सर्व सिद्धि यन्त्र हो तो यह और भी शुभफलदायक होता है।
Previous articleक्या आप जानते है पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है सूजी का सेवन
Next articleSBI ने घटाई लिमिट,ATM से एक दिन में अब निकाल पाएंगे 20 हजार