देखें प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का ट्रेलर

0

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का तीसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर जबरदस्त एकशन सीक्वेंस से भरा है. ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका काफी देर तक दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर में प्रियंका को भी एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की मेन विलेन हैं.

पिछले दो ट्रेलरों में प्रियंका की स्क्रीन प्रेजेंस लगभन ना के बराबर थी. उसे देखकर लग रहा था कि प्रियंका का फिल्म में बहुत छोटा रोल है. लेकिन फिल्म के तीसरे ट्रेलर ने बता दिया है कि फिल्म में प्रियंका का अच्छा-खासा रोल है

ट्रेलर में एक्शन के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन का अलग-अलग लुक देखने को मिल रहा है.

Previous articleपहली बार कॉलेज जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Next articleकटप्पा बने शिवगामी के पति, देखें विडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here