देर से आए शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

0

ग्वालियर – ईपत्रकार.कॉम |शासकीय कामकाज में कसावट लाने के मकसद से कलेक्टर श्री राहुल जैन ने गुरूवार को प्रात: लगभग 11 बजे कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनता की सुवधा के लिये स्थापित शिकायत व समाधान खिड़की, जन-सुनवाई व टीएल शाखा सहित अधीक्षक हॉल, स्टेनो सेक्शन व कलेक्ट्रेट की अन्य शाखाओं में पहुँचकर शासन से प्राप्त आदेशों व पत्रों के निष्पादन की वस्तुस्थिति जानी।

कलेक्टर ने समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने देर से आए शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन डेस्क पर अव्यवस्थित ढंग से शासकीय दस्तावेज पाए गए, उनसे संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने हिदायत दी कि शासन से प्राप्त पत्रों व आदेशों को तत्काल अग्रिम कार्रवाई के लिये प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा पत्रों के निष्पादन में देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

मालूम हो कलेक्टर श्री जैन ने एसडीएम, तहसीलदार व विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि वे अपने स्वयं के कार्यालय का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। साथ ही जो शासकीय सेवक दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे हों, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

Previous articleस्थापना दिवस एक नवम्बर को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं स्मारकों में रोशनी की जाए-कलेक्टर
Next articleकलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानी जमीनी हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here