सफाई कामगार वास्तव में है सम्मान के हकदार है – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

0

दतिया – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्वच्छता सेनानी सम्मान समारोह में सफाई कामगारों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज सेवी श्री राजू त्यागी एवं श्री जगत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से अच्छा कार्य करने वालों को सम्मान-पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीतमी रजनी प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, अपर कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन व नागरिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष बाल्मीक (मेट) द्वारा की गई।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सम्मान समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें नम्न करते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित करता हूँ। आज मुझे खुशी है कि मैं सफाई कामगारों का सम्मान कर रहा हूं जो कि वास्तव में सम्मान के हकदार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सफाई कामगारों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सफाई कामगार आयोग का गठन किया है तथा बाल्मीक जयंती के पवित्र दिन शासकीय अवकाश भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित किया है। समाजसेवी श्री दिलीप बाल्मीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोजकगण द्वारा स्वच्छता सेनानी नाम देकर सफाई कामगारों का सम्मान किया। सफाई कामगार दिन रात स्वच्छता के काम में लगे रहते है और एक सेनानी की तरह अपनी जान की परवाह किए बिना जनहित में गटर में कूद जाते है।

सफाई कामगारों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। जिन्हें यह सम्मन प्राप्त हुआ उनमें सर्वश्री संतोष मेट, अशोक मेट, संतोष बाल्मीक, श्रीमती मना, श्रीमती शंकुतला, श्रीमती सावित्री, श्रीमती शीला, श्रीमर्ती पार्वती, श्रीमती मूला, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती धनवती, श्रीमती विद्या, श्रीमती सुमित्रा, श्यामाचरण, चंद्रप्रकाश, सूरज बाल्मीक, शंकर चौकीदार, प्रकाश, राजू, प्रेम बाल्मीक, राहुल बाल्मीक और महेश बाल्मीक आदि के नाम शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन श्री जगत शर्मा ने किया अंत में श्री राजू त्यागी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामकुमार त्यागी, श्रीमती रंजना भटनागर सहित सर्वश्री जीतू कमरिया, गौरव पटैल, रामदास झस्या, सतीष यादव, विजय झण्डा गुरू, बलदेव राज बल्लू सहित अन्य गणन्यजन उपस्थित रहे।

Previous articleस्वच्छता में हम सभी का योगदान महत्‍वपूर्ण है – विधायक
Next articleअस्पृश्यता संकीर्ण सोच और अशिक्षा की उपज है- जिला पंचायत सदस्य श्री कमल रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here