देश में शांति बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की अपील

0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने की निंदा की और सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। सीबीआई की एक अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराये जाने के बाद पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हिंसक घटनाएं हुई।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि अदालत के फैसले के बाद हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना बेहद निंदनीय है। सभी नागरिकों से शांति बनाये रखने की अपील है। पंचकूला की एक अदालत द्वारा 2002 के दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ फैसला सुनाये जाने के बाद उनके हजारों समर्थक तोडफ़ोड़ पर उतर आये। उन्होंने अदालत का फैसला आने के बाद कई गाडिय़ों, इमारतों और रेलवे स्टेशनों को आग लगा दी।

Previous articleपुलवामा में फिदायीन हमला : 3 CRPF जवान समेत 4 घायल
Next articleभारत ने अगर ऐसा किया तो डोकलाम विवाद होगा गंभीर-चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here