पुलवामा में फिदायीन हमला : 3 CRPF जवान समेत 4 घायल

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित जिला पुलिस लाइन में फिदायीन हमला हुआ है. हमले में तीन CRPF जवानों समेत 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है.

घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, हमले से पहले दो से तीन संदिग्धों को पुलिस लाइन इलाके में देखा गया था. जिसके बाद मौका मिलते ही एकाएक उन्होंने CRPF जवानों और पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इस हमले में तीन CRPF जवान और 1 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

हमलावर अभी भी पुलिस लाइन की बिल्डिंग में छुपे हुए हैं. उनकी तलाश में CRPF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. हमले में घायल हुए जवान प्रभु नारायण, पम्मी कुमार, एसबी राज सुधाकर और पुलिसकर्मी मोहम्मद याकूद जोरा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आतंकियों की तलाश में बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है.

Previous articleपेटलावद एवं मेघनगर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Next articleदेश में शांति बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here