दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे

0

एक सप्ताह के अंदर अपने दूसरे उत्तराखंड दौरे में आज मसूरी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासननिक अकादमी में प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रधानमंत्री आज दोपहर बाद यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे ही मसूरी के लिए रवाना हो जाएंगे जहां 27 अक्तूबर को उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

इन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्री प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलीकाप्टर से मसूरी के पोलो ग्राऊंड पहुंचेंगे। पोलोग्राउंड में वह स्व.प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर को प्रधानमंत्री लालबहादुर प्रशासनिक अकादमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मोदी संपूर्णानंद सभागार परिसर में नए हॉस्टल भवन और 200 मीटर के बहुआयामी सिंथेटिक ऐथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर अकादमी तक सभी जगह की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पिछले सप्ताह भी मोदी उत्तराखंड आए थे जहां उन्होंने केदारनाथ मे कई ​पुर्निनर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया था। मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो मसूरी दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और उसके बाद इंदिरा गांधी भी मसूरी आ चुकी हैं। लगभग 42 साल बाद किसी प्रधानमंत्री का मसूरी दौरा होगा।

Previous articleनोटबंदी और जीएसटी ने तो अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया- राहुल गांधी
Next articleमुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की सुख शांति और समृद्धि के लिये श्री स्वामीनारायण मंदिर में प्रार्थना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here