नोटबंदी और जीएसटी ने तो अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया- राहुल गांधी

0

बड़े आर्थिक सुधारों को अर्थव्यवस्था के लिए कड़वी दवाई बताने वाले सरकार के बयानों पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी ने तो अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘डॉ जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है। आप कहते हैं कि आप किसी से कम नहीं, मगर आपकी दवा में दम नहीं।’’

अपने इस ट्वीट के माध्यम से राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे बड़े आर्थिक परिवर्तनों को अच्छा कदम बता रही सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेतली पर, तथा दवा वाली टिप्पणी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी सहित कई मौकों पर अपने भाषणों में विभिन्न बड़े आर्थिक सुधारों को अर्थव्यवस्था के लिए कड़वी दवा बताया है।

Previous articleदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज
Next articleदो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here