धनतेरस पर गज केसरी योग, इस एक छोटे से उपाय से हो जाएंगे मालामाल

0

इस बार कार्तिक त्रयोदशी धनतेरस 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस धनतेरस पर गुरु कन्या राशि में चंद्रमा के साथ कल्याणकारी हस्त नक्षत्र में होने से गज केसरी योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार गज केसरी योग को अत्यन्त शुभ माना गया है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के पर्व पर गजकेसरी योग में खरीदे गए आभूषण व अन्य सामान सौभाग्यशाली सिद्ध होते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन गुरु कन्या राशि में चंद्रमा के साथ कल्याणकारी हस्त नक्षत्र में होने से गज केसरी योग बन रहा है। इस दिन पडऩे वाले अमृत योग में की गई खरीदारी स्थाई एवं समृद्धिकारक रहकर शुभता प्रदान करेगी। धनतेरस पर दीपदान शाम 5 से 6:22 बजे तक किया जा सकेगा।

खरीददारी के शुभ मुहूर्त
सुबह 8 से 9.30 बजे तक – अमृत चौघड़िया
सुबह 9.30 से 11 बजे तक – शुभ चौघड़िया
दोपहर 12 से 1.30 बजे तक – चर चौघड़िया
शाम 4.30 से 5.43 बजे तक – लाभ चौघड़िया

भद्रा में भी होगी खरीदारी
28 अक्टूबर को धनतेरस सुबह 6:32 से शाम 6:22 बजे तक रहेगी। इस दिन शाम 6:21 बजे से भद्रा भी लग रही है। भ्रदा में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, लेकिन प्रदोष काल एवं स्थिर लगन होने से इसका प्रभाव नहीं रहेगा।

क्या खरीदें
धनतेरस पर आप सोना, चांदी, पीतल, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, बहीखाते, भूमि, भवन, तांबा इलेक्ट्रिक सामान आदि खरीदना शुभ फलदायी रहेगा।

Previous articleमिस्त्री ने टाटा बोर्ड को किया ईमेल, लिखा- हटाए जाने से शॉक्ड हूं
Next articleदिवाली पर गिफ्ट नहीं करनी चाहिए भगवान की तस्वीर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here