नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को हरा वावरिंका बने पहली बार US ओपन चैंपियन

0

दुनिया के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी स्टेनिसलास वावरिंका ने यूएस ओपन के फाइनल में नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा लिया. फाइनल में शानदार खेलते हुए स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने सर्बिया के जोकोविच को 6-7, 6-4, 7-5, 6-3 से हराया.

फाइनल में पिछले साल के चैंपियन जोकोविच को चार सेटों के कड़े मुकाबले में 6-7, 6-4, 7-5, 6-3 से हराकर वावरिंका ने पहली बार यूएस ग्रैंड स्लैम जीता है. यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम है.

वावरिंका छठी वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 7-5, 6-4, 6-2 से हारकर फाइनल में पहुंचे थे, जबकि जोकोविच ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी.

वावरिंका ने जीत के बाद 15 साल पहले 9/11 के आतंकी हमले में मरे लोगों को भी याद किया. उन्होंने जोकोविच को एक शानदार आदमी और चैंपियन बताया. वहीं जोकोविच ने भी वावरिंका की तारीफ में कहा कि तुम निर्णायक क्षणों में अधिक साहसी खिलाड़ी थे. तुम जीत के हकदार थे.

Previous articleप्रदेश में निर्धनों के लिये 13 लाख आवास बनेंगे
Next articleहिलेरी क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, अचानक छोड़ा 9/11 मेमोरियल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here