प्रदेश में निर्धनों के लिये 13 लाख आवास बनेंगे

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के बरही में करीब 13 करोड़ की स्वीकृत राशि के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने बरही में 2 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 41 लाख 80 हजार की राशि से बने डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9 करोड़ 96 लाख 75 हजार की राशि से बनने वाले आई.टी.आई. भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास और प्राचार्य आवास के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने नहीं दिया जायेगा। समाज के हर वर्ग का कल्याण करेंगे। जनता के बीच में जाएंगे, उनकी समस्याएं समझेंगे और उन्हें हल करेंगें। हर गरीब को आवास के लिए जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में दो साल में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जायेगी।

कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous articleIFA2016: Acer ने पेश किया दुनिया का पहला कर्व्ड डिस्प्ले वाला लैपटॉप Predator 21X
Next articleनंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को हरा वावरिंका बने पहली बार US ओपन चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here