नए साल पर प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की नई शुरुआत, लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला

0

नई दिल्ली: घड़ी में आज सुबह आठ बजते ही दिल्ली सरकार की वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू हो गई और राष्ट्रीय राजधानी में15 जनवरी तक प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई इस योजना के कार्यान्वयन में यातायात पुलिस की मदद करने के लिए हजारों स्वयंसेवक सड़कों पर मुस्तैद हो गए।

योजना के अनुसार, आज शहर की सड़कों पर ईवन नंबर की नंबर प्लेट वाली गाडिय़ां ही चलेंगी। अगर आज ऑड नंबर की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली गाडिय़ां चलीं तो उन पर  2,000 रूपए का जुर्माना किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की मदद से दिल्ली सरकार ने इस योजना की शुरूआत से पहले, कल इसका पूर्वाभ्यास किया था और शहर के कई हिस्सों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पुलिस की दलों की मदद करते देखे गए।

CM केजरीवाल ने किया लोगों का धन्यवाद 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड ईवन कार फॉर्मूले को सफल करार देते हुए कहा है कि जनता ने इसे खुले मन से अपनाया जिसके लिए वे उसके आभारी हैं। केजरीवाल आज सुबह कार पूङ्क्षलग करके सचिवालय पहुंचे। उनके कई मंत्रियों ने भी कार्यालय आने के लिए सार्वजिनक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री सुबह जैसे ही सचिवालय पहुंचे पत्रकारों ने उन्हें बाहर ही घेर लिया और ऑड ईवन फॉर्मूले पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही जिसपर वह मुस्कराते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में बोले कि फॉर्मूले को कामयाब बनाने में दिल्ली की जनता ने उनका पूरा सहयोग किया है जिसके लिए वह उनके आभारी हैं।

Next articleसैलानियों को वीकेंड मनाने तैयार हो रहा हनुवंतिया टापू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here