नवरात्रि स्पेशल : व्रत के दौरान पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

0

नवरात्रि के शुरु होते ही सभी व्रत रखना शुरु करते हैं जिसमें हमारे शरीर में पौष्टिक पदार्थों की कमी हो जाती है। जिसके लिए आज हम आपके लिए नवरात्रि पर कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं-

नारियल पानी
व्ररत में नारियल पानी पीना सबसे अच्छा है। नारियल पानी शरीर को तरोताजा रखता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन जैसे पौषक तत्व होते हैं।

नींबू पानी
व्रत में नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। नींबू पानी मे विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर मे ठंडक प्रदान करके एनर्जी देता है जिससे शरीर से थकान दूर होती है।

दही की लस्सी
व्रत रहने वाले लोग दही की लस्सी पी सकते है जिससे शरीर मे थकान महशूस नहीं होगी। साथ ही भूख को भी कंट्रोल करता है।

फलो का जूस
दूध और फलों से बना जूस पी सकते हैं। सेहत के लिए दूध और फल बहुत गुणकारी होते हैं। जिससे शरीर मे ऊर्जा बरकरार रहती है।

Previous articleनवरात्रि पर बनाएं स्पेशल साबुदाना कटलेट्स रेसिपी
Next articleबेंगलुरु की लगातार छठी हार, दिल्ली ने 4 विकेट से जीता मैच