नववर्ष की शुरुआत वन्देमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई

0

बुरहानपुर – ईपत्रकार.कॉम |जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नववर्ष की शुरुआत वन्देमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसी तारतम्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रातः 10:30 बजे सामूहिक वन्देमातरम् गायन किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous articleनाम निर्देशन फार्म जमा कराने के छटवे दिन आये 20 नामांकन फार्म
Next article3 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन