नवाज को बताऊंगा मोदी को कैसे जवाब देना है: इमरान खान

0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद पाकिस्तान में विपक्ष के नेता इमरान खान ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताएंगे कि इस तरह के हमलों पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है. इमरान ने कहा, ‘शुरुआत में तो मुझे नवाज शरीफ को एक संदेश देना था, लेकिन शुक्रवार को मैं मोदी को भी एक संदेश दूंगा.’

इमरान खान ने लोगों से एक मार्च में हिस्सा लेने की भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘एकता दर्शाने के लिए पाकिस्तान के तमाम लोगों को मार्च में हिस्सा लेना चाहिए. मैं नवाज शरीफ को बताऊंगा कि मोदी को कैसे जवाब देना है.’ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने नवाज शरीफ की शासन में विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को खारिज किया है, लेकिन पुष्टि की है कि नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय सेना की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए.

Previous article1 अक्टूबर से 74 और ट्रेनें सुपरफास्ट बनीं, 350 ट्रेनों की बढ़ी स्पीड
Next articleभारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 239 रन पर गिरे सात विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here