सार्क सम्मेलन के लिए कल इस्लामाबाद जाएंगे राजनाथ सिंह, भारत-PAK में नहीं होगी द्विपक्षीय बातचीत

0

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को पाकिस्तान रवाना होंगे. वे गुरुवार को सार्क गृह मंत्र‍ियों की बैठक में भी शामिल होंगे. गृह मंत्रालयों के सूत्रों ने बताया है कि राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी.

सूत्रों ने बताया कि पठानकोट हमले को लेकर भारत पाकिस्तान से कोई अलग से बातचीत नहीं करेगा और न ही पड़ोसी देश को कोई डोजियर सौंपा जाएगा. सार्क सम्मेलन में सभी सदस्य देश आतंकवाद, ड्रग्स और वीजा मामलों पर चर्चा करेंगे.

गुरुवार को राजनाथ सिंह सार्क गृह मंत्र‍ियों की बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान भारत-पाकिस्तान के गृह मंत्र‍ियों का अामना-सामना होगा, लेकिन दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय मुलाकात नहीं होगी. गृह सचिव राजीव महर्ष‍ि भी गृह सचिवों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. वे मंगलवार शाम को प‍ाकिस्तान के लिए रवाना होंगे.

Previous articleLPG सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा, बिना सब्सिडी वाला 50 रुपये सस्ता हुआ
Next articleदस्त के दौरान इन चीजों को खाना रहेगा फायदेमंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here