बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गांधीनगर सीट से अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए निकलने से पहले अमित शाह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा हो रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की दोपहर गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।
अमित शाह के नामांकन के दौरान दिग्गज नेता मौजूद राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रकाश सिंह बादल, रामविलास पासवान और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी अमित शाह के नामांकन में शामिल हो सकती हैं।
अमित शाह आज गांधीनगर कलेक्टर कार्यालय पर विजय मुहूर्त में 12 बजकर 39 मिनट पर नामांकन भरेंगे। नामांकन से पहले अहमदाबाद में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह का चार किलोमीटर का भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा।





























































