नींबू से नजर दोष ही नहीं वास्तु दोष भी दूर होते हैं!

0

धार्मिक कार्यो के रूप में प्रायः नींबू का प्रयोग नजर दोष तथा किसी के द्वारा टोने-टोटके से बचाने के लिए भी किया जाता है। नींबू का विभिन्न प्रकार से प्रयोग करके बुरी नजर एवं बुरी हवाओं से बचा जा सकता है। नींबू घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

➱ यदि किसी मनुष्य को रात में अक्सर डारवने सपने आते है, जिसके कारण वह डर जाता है और ठीक से नींद नहीं आती है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख दें और सूख जाने पर वह नींबू हटाकर दूसरा हरा नींबू रख दें। यह क्रिया लगातार 5 बार करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी।
➱ नींबू का पौधा घर में होने से बुरी हवाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इससे  वास्तु दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
➱ नींबू खट्टा होता है इसलिए इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
➱ व्यवसाय और दुकान के बाहर नींबू लटकाने से आपके व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है और व्यवसाय में वृद्धि होती है।

Previous articleयात्रा के दौरान प्रदेश में देखने को मिली सामाजिक सदभाव की मिसाल
Next articleजिम जाने का टाइम नहीं तो इस आसान काम को करने से भी रहेंगे हमेशा फिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here