नेतन्याहू ने कहा ,किसी भी समझौते में यरूशलम ही उनके देश की राजधानी होगी

0

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि किसी भी समझौते में यरूशलम ही उनके देश की राजधानी होगी क्योंकि पिछले 3000 वर्ष से भी ज्यादा समय के इतिहास में उसका यही स्थान रहा है।

इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फलस्तीन के साथ शांति के लिए नई पहल करने को तैयार हैं बशर्ते फलस्तीनी ‘बातचीत’ से पीछे न हटें। वह यहां विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों, इस्राइल ऐसा नहीं होने देगा। इस्राइली नेता ने ईरान पर प्रतिबंधों के बनाए रखने के अमेरिका के निर्णयों को सही करार दिया और कहा कि ईरान के साथ पश्चिम का परमाणु समझौता कोई ठीक समझौता नहीं था।

Previous articleबजट 2018: अरुण जेटली कर सकते हैं रियल एस्टेट के लिए बड़े एेलान
Next articleअमित शाह के पास दिमाग ही नहीं है वह एक दिमाग विहीन इंसान है-सिद्धारमैया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here