नोटबंदी के यज्ञ में किसानों की बलि चढ़ी हैः राहुल गांधी

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के बारां में गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये फैसला हिन्दुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर अौर हमारी माताअों- बहनों के खिलाफ हैं।

देश में हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है। मोदी जी आपके इस नोटबंदी के यज्ञ में हिंदुस्तान और राजस्थान के किसान की बलि चढ़ रही है। आपने उनका कैश जला दिया।

राहुल गांधी नोटबंदी के मुद्दे और भाजपा के सुशासन के खिलाफ देश भर में दौरा कर रहे हैं। जनसभा में राहुल गांधी के अलावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित हैं।

Previous articleजहां लोग स्वेच्छा से उठाएंगे अपने हिस्से के टैक्स का बोझ: जेटली
Next articleपरमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 का सफल परीक्षण, जद में उत्तरी चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here