कश्मीर पर राजनीति कर रहा केंद्र, हमने पहले ही किया था आगाह: राहुल

0

 कश्मीर में जारी हिंसा और बेकाबू हालात को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मैंने कुछ महीने पहले ही इस सम्बन्ध में रक्षा मंत्री अरुण जेटली को आगाह कर दिया था।
राहुल गांधी ने कहा कि छह-सात महीने पहले अरुण जेटली मुझसे मिले और मैंने उनसे कहा कि आप कश्मीर को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहे हैं और उसे आग में झोंक रहे हैं। हालांकि तब अरुण जेटली ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि कश्‍मीर में शांतिपूर्ण हालात हैं।

कश्मीर को देश की कमजोरी बना रही केंद्र सरकार- राहुल
राहुल गांधी ने राजग सरकार पर कश्मीर को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि राजग सरकार कश्मीर में राजनीतिक हितों के चलते देश के लिए समस्या पैदा कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत की ताकत है और मौजूदा सरकार कश्मीर को देश की कमजोरी बना रही है।

कश्मीर समस्या का किसी भी कीमत पर निकालेंगे समाधान-राजनाथ
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्‍मीर समस्‍या का किसी भी कीमत पर समाधान निकालने का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने कहा कि हम कश्‍मीर कर स्‍थायी समाधान निकालेंगे। राजनाथ ने वार्ता के भी संदेश दिए। उन्‍होंने कहा कि जो वार्ता की पहल के लिए तैयार हैं, सरकार उनसे वार्ता करेगी।

Previous articleपुलिस ऐप से दे सकेंगे घर बैठे ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी
Next articleशिप्रा तीर्थ परिक्रमा एक अदभुत अभियान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here