अपनी दमदार एक्टिंग और प्यारी मुस्कान से हर किसी का दिल जीतने वाले एक्टर शांत सिंह राजपूत ने रविवार को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद से हर कोई हैरान परेशान है।सुशांत के परिवार दोपहर में बिहार से मुंबई पहुंचे और अब सुशांत के आखिरी सफर की शुरुआत हो गई है। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। बारिश के बीच सुशांत का अंतिम संस्कार हुआ। मुंबई में हुई ये बारिश को देख ऐसा लग रहा है मानो वो भी एक्टर को आखिरी सलान दे रही हो।
बारिश होने के बावजूद लोग अपने हीरो के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक, अंदर सिर्फ 20 लोगों को ही अंतिम संस्कार प्रकिया के लिए इजाजत दी गई।