पंजाब के बाद चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में भी लगा कर्फ्यू

0

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। पंजाब के बाद महाराष्ट्र कर्फ्यू लगाने वाला दूसर राज्य बन गया है। वहीं,अब केंद्रशासित प्रदेश में भी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। अब तक देश के दो राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, करीब 19 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन लागू है।

चंडीगढ़ में भी लगा कर्फ्यू
केंद्र शासित चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया। कुछ घंटे पहले ही पंजाब सरकार ने पाबंदियों की घोषणा की थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोर ने सोमवार की मध्य रात्रि से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू करने का निर्णय किया है। इसने कहा कि कर्फ्यू लगने के साथ ही सभी निवासियों के लिए घर के अंदर ही रहना अनिवार्य है। चंडीगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

महाराष्ट्र में कर्फ्यू, सभी सीमाएं सील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्फ्यू का ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सभी सीमाएं सील रहेंगी। जरूरी सामान की सेवााएं खुली रहेंगी। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का भी आग्रह किया है। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला तब किया है, जब जनता कर्फ्यू के अगले दिन जब महाराष्ट्र की जनता अचानक से सड़कों पर उमड़ आई।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नागरिकों से अपील की वे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अपनी सुरक्षा के लिए घरों में रहें। राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 के बावजूद कई लोगों को सोमवार को सड़कों पर देखा गया और कई मुख्य सड़कों पर वाहनों के कारण यातायात बाधित रहा। इसके मद्दनेजर ठाकरे ने कहा, ‘‘लोगों को कोविड-19 के खिलाफ इस जंग को गंभीरता से लेना चाहिए। सीआरपीसी की धारा 144 इसलिए लगाई गई ताकि आवश्यक सेवाएं जारी रहें जबकि शेष सेवाएं 31 मार्च तक निलंबित हैं। लोगों को सड़कों पर भीड़ लगाकर नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।” महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

पंजाब बना कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगाने वाला पंजाब पहला राज्य था। अधिकारियों ने बताया कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू की घोषणा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मुख्य सचिव एवं डीजीपी के साथ मिलकर हालात की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने बिना किसी ढील के पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की है।”

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘लोग अब भी बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे थे इसलिए कर्फ्यू लागू किया गया। इसका मकसद लोगों को घरों में रखना है।” प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्तों को आवश्यक आदेश देने को कहा गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई प्रतिबंध से छूट चाहता है तो उसे एक तय अवधि और काम के लिए यह छूट दी जाएगी।

Previous articleचौथी बार सीएम बन इतिहास रचेंगे शिवराज, 9 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
Next articleकोरोना: हवाई सेवा पर भी ब्रेक, कल रात से घरेलू उड़ानों पर रोक