चौथी बार सीएम बन इतिहास रचेंगे शिवराज, 9 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

0

BJP विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को एक बार फिर सीएम के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ही शिवराज के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद बैठक में मौजूद तमाम बीजेपी नेताओं ने इस पर मुहर लगा दी। अब लगभग 9 बजे शिवराज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दरअसल 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं आपको बता दें कि शिवराज सिंह ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो चार बार चुने गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे रहने के पीछे कुछ और वजहें भी थीं। प्रदेश में पार्टी का सबसे लोकप्रिय चेहरा होने के साथ-साथ उनका बड़ा जनाधार है। कांग्रेस के जिन 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं, उन पर अभी उपचुनाव होना है। वहीं 2 अन्य सीटें- आगर मालवा और जौरा सीट का उपचुनाव होना भी तय है। ऐसे में सभी उपचुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए शिवराज सिंह को ही मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है

Previous articleदिल्ली में कोरोना संक्रमित कहकर मणिपुर की महिला के ऊपर थूका, FIR दर्ज
Next articleपंजाब के बाद चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में भी लगा कर्फ्यू