पटना बाढ़: नीतीश सरकार की कार्रवाई, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

0

राजधानी पटना में जलजमाव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समीक्षा बैठक की और 15 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया.

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि एक तरफ जहां कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कई कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया है. जिन 15 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें 11 इंजीनियर बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BUIDCO) के इंजीनियर हैं. इन सभी को सरकार ने शो कॉज नोटिस जारी किया है. बाकी चार अधिकारी पटना नगर निगम के हैं जिन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया है.

कई लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी
सात दिन के अंदर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. पटना नगर निगम के कई सिटी मैनेजर समेत 22 कर्मी जो पंपिंग स्टेशन पर जलजमाव के दौरान कार्यरत हैं, उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. इनके खिलाफ भी एक-दो दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमें कई विभाग के अधिकारी शामिल होंगे. यह समिति 1 महीने के अंदर जलजमाव को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

गौरतलब है कि 28 से 30 सितंबर के बीच राजधानी पटना में हुए में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई और इससे निजात दिलाने के लिए सरकार अब तक मशक्कत कर रही है.

Previous article15 अक्टूबर 2019 मंगलवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleमुख्यमंत्री श्री कमल नाथ करेंगे जननी एम्बुलेंस (रिप्लेसमेंट) सेवा का शुभारंभ