परमाणु हथियार न होने के बारे में आश्वस्त होने पर ही प्रतिबंध हटेंगे :ट्रंप

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध यह आश्वस्त होने के बाद ही उठाएंगे कि उसके पास अब परमाणु हथियार नहीं है।

ट्रंप से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध कब हटाए जाएंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब हम आश्वस्त हो जाएंगे कि अब कोई परमाणु हथियार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम इसकी शुरुआत के काफी करीब हैं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ऐसा करना चाहते हैं। किम अपने देश के लिए कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं , वह अपने देश को महान बनाना चाहते हैं।

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच संबंधों को सामान्य बनाने तथा कोरिया प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए ट्रंप और किम ने हाल ही में बैठक की है। बैठक के बाद किम ने नाभिकीय हथियारों के पूर्ण निरस्त्रीकरण का वादा किया है। इसके बदले अमेरिका ने भी नॉर्थ कोरिया की सुरक्षा की गारंटी ली।

Previous article72 घंटे में मोदी सरकार ने कातिल नहीं मारे, तो मैं लूंगा बदला-शहीद औरंगजेब के पिता
Next articleशुजात बुखारी की हत्या में पाक का हाथ- भारतीय सेना