पर्दे पर शराब पीते दिखेगा हीरो तो फिल्म को मिलेगा ‘A’ सर्टिफिकेट

0

सेंसर बोर्ड जल्द फिल्मों में दिखने वाले स्मोकिंग और शराब पीने वाले सीन्स पर बैन लगाने वाला है. इतना ही नहीं बिना एनओसी लिए फिल्म में कोई मोबाइल नंबर दिखाने पर भी रोक लग सकती है.

खबर है कि सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी फिल्म में इस तरह के सीन्स पर कैंची चलाना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि खासतौर पर बड़े स्टार्स फिल्मों में इस तरह के सीन ना करें.

उन्होंने कहा, केवल पर्दे पर एक कोने में सिगरेट और नशे को लेकर चेतावनी का मैसेज देना काफी नहीं है. हमें लगता है कि लाखों लोग फिल्म स्टार्स को फॉले करते हैं. ऐसे में हमें समाज में एक उदाहरण पेश करना चाहिए और इस तरह के सीन्स से बचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में शराब वाले सीन दिखाने जरूरी होंगे तो फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया जाएगा. सेंसर बोर्ड का यह विचार लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया.

Previous articleकिस करने से पार्टनर को हो सकती हैं ये बीमारियां
Next articleGionee A1 Plus दो कैमरे और पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here