पर्यटन पर्व के तहत स्कूलों में क्वीज प्रतियोगता का आयोजन

0

बुरहानपुर – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में भी पर्यटन पर्व मनाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में जिले की स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बुरहानपुर की धरोहर को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा हैं। जिसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्नों उत्तरी कर उन्हें चयनित किया जा रहा हैं। चयनित विद्यार्थियों को एक नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।

23 अक्टूबर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में, 24 अक्टूबर को नेहरू मांटेसरी विद्यालय तथा इसी दिन सावित्री बाई फुले कन्या स्कूल में और 25 अक्टूबर को माइक्रोविजन स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रोजेक्टर के माध्यम से इतिहास की जानकारी डॉ.होशंग हवलदार ने दी। वहीं श्री शालीकराम चौधरी ने क्वीज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों से प्रश्न उत्तरी की। इस अवसर पर श्री एम.एन.पटले, श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री चन्द्रकांत पाटीदार, श्री नंदकिशोर जांगडे़, प्राचार्य श्री परमार, श्रीमती नीना गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रही।

Previous articleशिक्षा हर बच्चे का अधिकार है तथा वह उसे हर हाल में मिलना चाहिए- लेपरा सोसायटी म.प्र.
Next articleदो वर्ष से पॉच वर्ष तक के लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करे- कमिश्नर श्री दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here