‘पहले देश, फिर पार्टी और आखिर में खुद’ आडवाणी का मार्गदर्शक मंत्रः पीएम मोदी

0

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को ब्लॉग लिखा। उन्होंने यह ब्लॉग बीजेपी के स्थापना दिवस से दो दिन पूर्व लिखा है, इसमें उन्होंने लिखा है कि राजनीतकि रूप से अलग विचारधारा रखने वालों को बीजेपी देश विरोधी नहीं मानती।

वहीं, लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आडवाणी जी ने सही अर्थों में बीजेपी का मतलब बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र है, “ पहले देश, बाद में पार्टी, फिर मैं। मुझे भाजपा का कार्यकर्ता होने पर मुझे गर्व है।

पीएम मोदी ने लिखा, “आडवाणी जी पर मुझे गर्व है। उन्होंने पार्टी को मजबूत किया उस पर भी हम गर्व करते हैं। लालकृष्ण आडवाणी एक महान वयक्ति हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि बीजेपी में “नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट” यानी कि भाजपा में देश पहले, फिर पार्टी और बाद में मैं हूं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी कहा, ‘‘इसी प्रकार से राष्ट्रवाद की हमारी धारणा में हमने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं माना। पार्टी ‘भाजपा’ व्यक्तिगत एवं राजनीतिक स्तर पर प्रत्येक नागरिक की पसंद की स्वतंत्रता को प्रतिबद्ध रही है। ’’

Previous article5 अप्रैल 2019 शुक्रवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleIPL: हैदराबाद ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया