पहले से ज्यादा अच्छा हो गया है गूगल सर्च एप्प

0

गूगल ने अपने यूजर्स को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अपनी एप्प को पहले से ज्यादा स्मार्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब गूगल सर्च एप्प में आप पहले से ज्यादा जानकारी को आसानी से सर्च कर सकते हैं। इनमें मौसम, क्रिकेट स्कोर जैसे फीचर्स के लिए नए शॉर्टकट को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि यह शॉर्टकट गूगल ने केवल भारतीय यूजर्स के लिए शुरू किए हैं।

गूगल सर्च का लेटेस्ट अपडेट आपको क्रिकेट स्कोर और आंकड़े, आस-पास के रेस्तरां, मौसम की जानकारी, किराने की दुकानों, एटीएम और भी कई जरूरी चीजों की जानकारी देता है। इन सभी जानकारियों को आप एक टैप के जरिए पा सकते हैं। इसे यूजर एंड्रायड के गूगल एप्प के सर्च बार में नीचे जाकर देख सकते हैं।

इसके अलावा इस अपडेट में आप ‘टिक-टैक-टो’, ‘रॉल ए डायस’, ‘सॉलिटायर’ और ‘फिजेट स्पिनर’ जैसे गेम के एक्सेस भी आसानी से पा सकते हैं।

Previous articleराज्य मंत्री श्री सारंग रक्षाबंधन महोत्सव में शामिल हुए
Next articleजेडीयू ने सांसद अली अनवर अली जदयू संसदीय बोर्ड से सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here