राज्य मंत्री श्री सारंग रक्षाबंधन महोत्सव में शामिल हुए

0

रक्षाबंधन महोत्सव के आज दूसरे दिन सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग पंजाबी बाग और करोंद में आज हुए रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद बहनों ने राज्य मंत्री श्री सारंग को राखी बाँधी।

राज्य मंत्री श्री सारंग ने दोपहर में पंजाबी बाग गुरूद्वारा के पास पहुँचकर रक्षा बंधन महोत्सव में बहनों को संबोधित किया और सभी से राखी बंधवाई। पंजाबी बाग में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 70 और आसपास की बहने मौजूद थीं। दोपहर बाद वह करोंद क्षेत्र में कनक मैरिज गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने वार्ड 75 और आसपास के क्षेत्रों की बहनों से राखी बंधवाई। राज्य मंत्री श्री सारंग रक्षाबंधन महोत्सव में धर्मपत्नी श्रीमती रूमा सारंग के साथ पहुँचे। स्थानीय पार्षद और अन्य जन-प्रतिनिधि भी राज्य मंत्री श्री सारंग के साथ मौजूद थे। रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम में बहनों ने परम्परागत अंदाज में राज्य मंत्री श्री सारंग का स्वागत किया।

Previous articleमेले के दौरान साफ- सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें- राजस्व मंत्री श्री गुप्ता
Next articleपहले से ज्यादा अच्छा हो गया है गूगल सर्च एप्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here