पहले ही दिन पर्दे पर छाई ‘जॉली एलएल बी 2’, की शानदार कमाई

0

इस शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एल एल बी 2’ बड़े पर्दे पर काफी कमाल दिखा रही है. ‘जॉली एल एल बी 2’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं लोगों को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है.

‘जॉली एल एल बी 2’ साल 2013 में आई ‘जॉली एल एल बी’ की सीक्वल है. ‘जॉली एल एल बी’ में जहां लीड रोल में अशरद वारसी नजर आए तो वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

पहले ही दिन पर्दे पर छाई ‘जॉली एलएल बी 2’, की शानदार कमाई इस शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एल एल बी 2’ बड़े पर्दे पर काफी कमाल दिखा रही है. ‘जॉली एल एल बी 2’ की कमाई की बात करें तो

अक्षय इस फिल्म में एक वकील की किरदार निभा रहे हैं जो पहले वकालत का अपना धंधा जमाने की जुगत में हर सही-गलत काम करता है, लेकिन जब उसे अपने गुनाह का अहसास होता है तो वो पश्चाताप करने के लिए सच तलाशने और इंसाफ दिलाने के लिए निकल पड़ता है.
फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में हुमा कुरैशी भी जो उनकी पत्नी का किरादर निभा रही हैं. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की है.

Previous articleकहीं आपका जन्‍म राक्षस गण में तो नहीं हुआ
Next articleइन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here