SC से अमिताभ बच्चन को झटका, KBC से हुई आय पर नहीं मिलेगी टैक्स छूट

0

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को टीवी के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से होने वाली कमाई पर आयकर में छूट देने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को 2001-2002 में अमिताभ बच्चन को केबीसी से हुई कमाई की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं.

आयकर विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें टीवी के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ विवाद को लेकर अमिताभ बच्चन को राहत दी गई थी. केबीसी से अमिताभ बच्चन को हुई आय को लेकर विवाद चल रहा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताभ को आयकर में 30 फीसदी की छूट दी थी.

Previous articleपेरिस में मुस्लिम लड़की को लॉन्ग स्कर्ट पहनने पर स्कूल से निकाला
Next articleराज्य सरकार के ठोस प्रयासों से सूखा से निपटने में मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here