पाकिस्तानी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं नरगिस फाखरी

0

पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का कहना है कि इस समय जबकि धर्म और जाति के नाम पर लोग बंटे हुए हैं, वह सीमाएं पार कर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं. इसके जरिये वह ये मैसेज देना चाहती हैं कि ‘हम सभी अंदर से एक जैसे ही हैं और साथ मिलकर काम करना आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है.’

अली जफर, माहिरा खान और फवाद खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकारों का बॉलीवुड ने तहे-दिल से स्वागत किया है. नरगिस का कहना है कि वह अपने टैलेंट के साथ पाकिस्तान जाना चाहेंगी.

पाकिस्तानी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने की चाहत के बारे में पूछे जाने पर नरगिस ने बताया, ‘पाकिस्तान मेरे खून में है और मैं वहां जाने के अवसरों पर जरूर नजर रखूंगी.’

नरगिस को मोहम्मद अजरुद्दीन के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजहर’ में उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार निभाते देखा जाएगा और उनका कहना है कि लोकप्रियता के साथ जिम्मेदारी भी आती है.

नरगिस ने कहा, ‘इस समय पर जब संस्कृतियों और जातियों के बीच बंटवारा है, मैं अपने आपको यह दिखाने के लिए इस्तेमाल करूंगी कि हम सब अंदर से एक जैसे हैं और आगे बढ़ने के लिए साथ चलना जरूरी है.’

Previous articleकभी सिर्फ मैगी खाकर चलाते थे काम, आज कमा रहे IPL से लाखों-करोड़ों
Next articleफिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ की भारत में अच्छी ओपनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here