फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ की भारत में अच्छी ओपनिंग

0

‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. क्रिस इवान्स और रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 27 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई दर्ज की है.

फिल्म भारत में 6 मई को रिलीज हुई थी. निर्माताओं के एक बयान के मुताबिक, “‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ ने रविवार को 9.81 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह शनिवार की कमाई से 10 फीसदी ज्यादा है. अब तक की कुल कमाई 27.13 करोड़ रुपये है.’ कमाई फिल्म के अंग्रेजी और हिंदी दोनों संस्करणों को मिलाकर है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने स्टीव रॉजर्स उर्फ कैप्टन अमेरिका के किरदार को आवाज दी है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने टि़्वटर पर लिखा, “‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ ने शुक्रवार को 8.53 करोड़ रुपये, शनिवार को 8.79 करोड़ रुपये, रविवार को 9.81 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने अब तक कुल 27.13 करोड़ रुपये कमाए हैं

Previous articleपाकिस्तानी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं नरगिस फाखरी
Next articleसिंहस्थ में दो-दो प्राकृतिक आपदा के बावजूद सेवा में जुटे सेवकों को सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here