पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरतः लालू

0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सभी राजनीतिक दलों को सेना के नाम पर राजनीति नहीं करने की नसीहत देते हुए आज कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है।

सेना को करता हूं सैल्यूट
यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, सेना को सैल्यूट करता हूं। पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत। सत्तापक्ष हो या विपक्ष किसी को भी सेना के नामपर राजनीति नही करनी चाहिए। सैनिकों के दु:ख-दर्द और हौसले को समझता हूं , वो सब गरीब,मजदूर, किसान एवं खेतिहर वर्गों के बेटे है। वो किसी को भी पराजित कर सकते है। जय जवान,जय किसान।

सेना के नाम पर ना हाे राजनीति
एक अन्य ट्वीट में यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए लिखा कि सेना के नाम पर राजनीति मत करो। हॉर्डिंग में तस्वीर लगानी है तो वीर शहीदों की लगाओ। सीमा पर जवान लड़ते है किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं।

Previous articleBRICS सम्मेलन में पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी चलेंगे आखिरी दांव
Next articleजियो अब लेकर आया है iPhone 7 के साथ 15 महीने की फ्री सर्विस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here