पाकिस्तान चले जाएं सलमान खान-शिवसेना

0

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन कर सलमान खान बुरे फंस गए हैं। शिवसेना ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान जाने को कहा है। पार्टी की एक नेता ने कहा कि अगर सलमान को पाकिस्तानी कलाकारों से इतना प्यार है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में काम कर रहे पाकिस्तान के कलाकारों को सपोर्ट करते हुए कहा था कि कलाकारों को बैन कर देना आतंकवाद का हल नहीं है।

अभिनेता पाकिस्तान चले जाएं
पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा था, पाकिस्तानी कलाकार सिर्फ कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं। आतंकवाद और कला दो अलग विषय हैं। वे सही वीजा के साथ आए हैं और सरकार उन्हें वर्क परमिट देती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने कहा कि सलमान खान को सबक सिखाया जाना चाहिए। अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से इतना प्यार है तो वह पाकिस्तान शिफ्ट हो जाएं।

Previous article‘सर्जरी’ के बाद बेहोशी में है पाकिस्तान : मनोहर पर्रिकर
Next articleसुरक्षा में बड़ी चूक, राहुल गांधी बाल-बाल बचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here