पाकिस्तान में हर व्यक्ति ‘रईस’ को देखने के लिए उत्साहित है: माहिरा

0

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का कहना है कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ को लेकर पाकिस्तान में काफी उत्साह का माहौल हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुपस्टार शाहरूख खान के साथ उनकी यह फिल्म वहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित ‘रईस’ पाकिस्तान को छोड़कर दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. माहिरा ने एक वीडियो कान्फ्रेंस में कहा, ‘पाकिस्तान में यह रिलीज हो रही है. यहां हर व्यक्ति इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है. यह फिल्म पाकिस्तान में धमाल मचाएगी.’ पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को अपने यहां प्रदर्शित नहीं करने की अपनी नीति को हटा लिया है.

Previous articleजियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, ट्राई ने दी फ्री ऑफर को क्लीन चिट!
Next articleस्मार्टफोन के चलते बच्चों में बढ़ रही आंखों में सूखेपन की समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here