लड़कियों! थोड़ा स्वार्थी हो जाओ -स्वरा भास्कर

0

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शर्म छोडक़र स्वार्थी बनने की सलाह दी। स्वरा ने कहा, एक विकासशील समाज में पारंपरिक विचारधारा हमारा पीछा क्यों नहीं छोड़ रही? शर्म छोडिए और इन मूल्यों के बोझ से मुक्त हो जाइए। अब से स्वार्थी बनिए।

बकौल स्वरा, जिम्मेदार होना अच्छी बात है, लेकिन जिम्मेदार लड़की अगर थोड़ी जिम्मेदारी अपनी जिंदगी, अपने सपनों और अपनी खुशियों की भी ले ले तो बहुत अच्छा होगा. स्वरा कहती हैं कि समाज के पास लड़की को देने के लिए दो ही सबसे बड़े खजाने होते हैं- शर्म और डर. हम लड़कियों को इस शर्म और डर से मुक्त होने की जरूरत है.

Previous articleरांची टेस्ट से पहले पिच का जायजा लेने पहुंचे धोनी
Next articleहर जिले में लगेंगे महिला रोजगार, स्व-रोजगार मेले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here